
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनासागर झील पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
अजमेर (वीवी न्यूज ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली)।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अजमेर की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर आनासागर झील के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक विशेष श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने झील के तटीय क्षेत्रों में एकत्र होकर वृहद स्तर पर सफाई की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने झील किनारे बिखरे प्लास्टिक, कचरे और जलकुंभी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आनासागर झील को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना तथा आमजन में पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आनासागर अजमेर की जीवनरेखा और पहचान है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी नागरिकों की साझी जिम्मेदारी है। भाजपा की ओर से समय-समय पर इस तरह के सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान चलाए जाते रहेंगे।
श्रमदान अभियान में भाजपा के स्थानीय नेता, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपनी शहर की धरोहरों को स्वच्छ रखने में निरंतर अपना योगदान देंगे।


