हरियाणा :मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पाकिस्तानी कहने पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने की चढूनी की निंदा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों और कार्यों से बोखलाई कांग्रेस का एजेंट है चढूनी : रुबल।

कुरुक्षेत्र 1 जुलाई :-भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पाकिस्तान कहने की कड़ी आलोचना की है। रुबल ने चढूनी पर बरसते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर को जनहितैषी करार दिया।
रुबल ने आज यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी किसानों और किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा प्रदेश की तरक्की और विकास के लिए बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा सीएम और भाजपा की नीतियों के आगे बेबस विपक्ष चढूनी को मोहरा बनाकर इस प्रकार की ओछ्छी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा सीएम पर उंगली उठाने से पहले चढूनी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश से भय,भूख,भ्रष्टाचार और क्षेत्रवाद को खत्म कर प्रदेश के हालात बदले। भाजपा युवा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कहा कि भोले भाले कृषकों को भृमित कर अपनी सियासत चमकाने वाले लोगों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ईमानदारी,सादगी और काम के अंदाज़ से भारी बौखलाहट है।उन्होंने कहा कि गुरनाम चढूनी जैसे लोग कांग्रेस के एजेंट बनकर सरकार और सीएम के खिलाफ ओछ्छी बयानबाजी कर रहे हैं। रुबल ने कहा कि ऐसे दलालों की दाल गलने वाली नही। उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन अब मुद्दे से भटक चुका है जल्द ही धरने पर बैठे किसान ही इन कथित नेताओ को सबक सिखाएंगे। किसानों को देर से ही सही पर समझ आ रहा है कि आंदोलन की अगुवाई करने वाले लोगो की मंशा ठीक नही है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा से जातिवाद,परिवारवाद,भ्रष्टाचार,क्षेत्रवाद का सफाया कर प्रदेश को नई दिशा दी है।
जानकारी देते भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:वन विभाग करेगा लाख पोधारोपण

Thu Jul 1 , 2021
रिपोर्टर, जफर अंसारी स्थान, लालकुआ लालकुआ तरीई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज के वन जंगल में एक लाख से अधिक पौधरोपण किया जायेंगा यहा एक लाख पौध डौली रेंज कार्यालय समीप बनी उच्च तकनीक पौधशाला में तैयार की है।यहां उक्त जानकारी देते हुए डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल […]

You May Like

advertisement