भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने किया रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने किया रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र शहर के नेताजी सुभाष चन्द्र पार्क में श्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे और उन्होंने रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान समाजसेवी विजय गाबा और कुंटिया प्रधान श्रीमती रजवंत कौर व समाजसेवी कुलदीप शर्मा गोल्डी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। आपको बता दें की श्री शारदा रामलीला कुरुक्षेत्र शहर की सबसे पुरानी रामलीला है जिसका लगातार 37वर्षो से मंचन हो रहा है। इस मौके पर अतिथियों ने मां शारदा की आरती पूजा की और आयोजकों को बधाइयां दी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने कहा कि श्री शारदा रामलीला सोसायटी प्राचीन परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रही है, उन्होंने कहा कि भगवान राम हिंदुस्तान ही नहीं विश्व के आदर्श हैं, हमें उनके जीवन, आदर्श, वचन, संघर्ष, नेतिकता, मर्यादा और धर्म परायणता से प्रेरणा लेनी चाहिए, रूबल ने रामलीला के आयोजको और उपस्थित रामभक्तो को बधाइयां दी। इस दौरान श्रीमती रजवंत कौर और कुलदीप शर्मा गोल्डी ने भी रामलीला के उद्घाटन समारोह में आयोजित शहरवासियों को बधाइयां दी और भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला।
फोटो कैप्शन: रूबल शर्मा को सम्मानित करते आयोजक, दांए रिबन काटते श्री शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुखद: कार खाई में गिरी महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल,

Tue Oct 10 , 2023
वी वी न्यूज़ मसूरी न्यूज़- मसूरी के हाथीपांव मार्ग पर क्लाउड एंड के समीप दिल्ली के पर्यटकों की ईको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पेड़ से अटक गई। जिसमें सवार लोगों को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। […]

You May Like

advertisement