बीजेपी युवा मोर्चा थानेसर मंडल कार्यककरिणी गठित
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा और मंडल अध्यक्ष दिलेर ने भरा पद्दधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में जोश

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 29 जुलाई :- भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरुक्षेत्र द्वारा आये दिन मंडल और ब्लॉक स्तर पर पद्दधिकारीयों की नियुक्तियां की जा रही हैं इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कैथल ढांड रोड स्थित एक निजी होटल में युवा मोर्चा थानेसर मंडल कार्यककरिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए युवा मोर्चा थानेसर मंडल अध्यक्ष दिलेर शर्मा ने बताया कि उन्होंने युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा,कुरुक्षेत्र बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भाई रुबल शर्मा से विचार विमर्श कर मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि राकेश सिसोदिया और जितेंद्र कक्कड़ को थानेसर मंडल उपाध्यक्ष,अनुज जोशी,जितेंद्र वर्मा को महामन्त्री वंही जय कुमार और अंकुर शर्मा को मंडल मंत्री वंही अमन भार्गव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिलेर ने बताया कि सचिन गर्ग,मुकेश राव,शुभम गिल,सौरभ रोहिल्ला,कुलदीप शाक्य,त्रिलोचन,रणजीत चौहान को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कुरुक्षेत्र युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने दिलेर समेत नव नियुक्त मंडल पद्दधिकारीयों को बधाइयाँ दी। रुबल ने कहा कि आज का युवा मोर्चा भविष्य की भाजपा की स्पष्ट तस्वीर है। उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने की नीयत से राष्ट्रविरोधी तत्व और विपक्ष मिलकर कार्य कर रहे हैं। रुबल ने युवा मोर्चा पद्दधिकारीयों में जोश भरा। उन्होंने उपस्थित यूथ को भाजपा सँगठन कि नीतियों और सरकार के कार्यो से अवगत करवाया ।रुबल ने कहा कि देश की भलाई और मजबूती के लिए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिये युवा मोर्चा से जुड़ना होगा। रुबल ने कहा कि राष्ट्र कल्याण के लिए पीएम मोदी और बीजेपी देश की जरुरत है।
युवा मोर्चा थानेसर मंडल की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैसी तथा श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा पांचवें निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन 30 जुलाई को

Thu Jul 29 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया- वीना उमेश गर्ग। अग्रवाल धर्मशाला में पांचवें निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन।शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोविशिल्ड की पहली व दूसरी खुराक लगाई जाएगी। कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई :- नगर की अग्रणी समाज-सेवी संस्था महाराजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement