भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

आजमगढ़। कलेक्ट्रेट चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन ।कांग्रेस पार्टी द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय एआई समिट के दौरान भारत की वैश्विक छवि को धूमिल किए जाने के प्रयास को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद आजमगढ़ का आक्रोश शनिवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकतार्ओं द्वारा युवा पूछे एक सवाल कांग्रेस क्यों करें देश का बुराहाल, भारत का गौरव सर्वोपरि कांग्रेस राजनीति बंद करो, कांग्रेस सुधरे या हटे, भारत आगे बढ़े आदि गगनचुम्बी नारेबाजी की गई और कांग्रेस के गैर-जिम्मेदाराना एवं राष्ट्रविरोधी कृत्यों के विरोध में उसका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन पत्र सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिकात्मक पुतला दहन कर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान के प्रश्न पर युवा शक्ति सदैव सजग रहेगी और देशविरोधी गतिविधियों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी। जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहाकि आज भारत तकनीक, नवाचार और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर देश को बदनाम करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है और युवा मोर्चा इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। हमारी मांग है कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह रिंकू, जिला महामंत्री गौतम राय, सुशील जायसवाल, रवि यादव योगेंद्र यादव, अंकित यादव, मनीष गुप्ता सहित समस्त युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन

Sat Feb 21 , 2026
आजमगढ़। अंबेडकर पार्क जिलाधिकारी के सामने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के लेकर कई संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन। विरोध प्रदर्शन करते हुए यादव समाज को लोगों ने कहा कि फिल्म यादव जी की लव स्टोरी और घूसखोर पंडित जैसी फिल्मों से आक्रोषित यादव समाज ने जिला मुख्यालय पहुंच […]

You May Like

Breaking News

advertisement