सगड़ी आज़मगढ़:जीयनपुर में हुआ भाजपा के चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

जीयनपुर में हुआ भाजपा के चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन।
जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने वैदिक मंत्रों के बीच काटा फीता।

जनता ने सेवा का अवसर दिया तो पूरे होंगे विकास कार..वंदना सिंह

विधानसभा चुनाव में जनता का मिल रहा है असीम प्रेम…टीपू सिंह

जीत बहादुर लाल… सगड़ी (आजमगढ़) विधानसभा चुनाव की तिथियां जैसे जैसे नजदीक आती जा रही हैं, चुनावी हलचल तेज होती जा रही है,सियासी पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का जीयनपुर में विधायक आवास पर फीता काटकर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 के चुनाव में पूरे जनपद में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करने की ओर है। विधायक बंदना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है और उन्होंने सगड़ी की जनता को जो प्यार दिया है उस पर क्षेत्र की जनता पूरी तरह से खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में विकास के काफी काम हुए हैं। आगे जनता ने सेवा का अवसर दिया तो विकास के शेष काम भी पूरे कराए जाएंगे। भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पिछले बार की तरह ही इस बार भी भाजपा की लहर चल रही है और हम लोगों को क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, श्री कृष्ण पाल, प्रमुख प्रतिनिधि हरैया संतोष सिंह, घनश्याम पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ मनीष कुमार मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र कुमार सिंह, तारकेश्वर ओझा, नागेंद्र यादव, अमरनाथ तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्र,सोनू सिंह शहीद सहित सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: धर्मपुर 18 विधानसभा में बलवीर तलवाड़(BJJP) की जबरदस्त लहर के चलते भाजपा, कांगेस और अन्यों की हालत खस्ता,

Sat Feb 12 , 2022
भारतीय जन जागृति पार्टी के प्रत्याशी श्री बलवीर तलवाड़ के पक्ष में हवा जबरदस्त है, प्रचार के अंतिम चरण में श्री तलवाड़ को भृमपुरी, और मोरवाला में जबरदस्त समर्थन मिला, भाजपा के शासन में अल्पसंख्यक इलाकों में कोई भी विकास कार्यों नही हुए हैं, Read Article 🔊 Listen to this […]

You May Like

advertisement