गुजरात गांधी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ विजयश्री की खुशी में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने बांटे लड्डू

हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र , गुजरात के गांधी नगर स्थानीय निकाय के चुनावों ने किसान आंदोलन के नाम पर विपक्षीजनों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों को धत्ता बताते हुए रिकॉर्ड तोड विजयश्री प्राप्त की है। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कुुरुक्षेत्र बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री की लीडरशिप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के अंबेडकर चौक पर लड्डू बांटकर अपनी-अपनी खुशियों का इजहार किया। लड्डू बांटने वाले भाजपाईयों में हरीश कुमार भारद्वाज, अशोक शर्मा, संजीव जुलका, सतबीर सिंह, ललित कुमार तनेजा, समीर गौतम, फौजी, रजत कुमार आदि कार्यकर्ता मुख्य रुप से शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत की जमकर नारेबाजी भी की। उल्लेखनीय है कि गांधी नगर के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 44 में से 41 सीटों पर भारी मतों के अंतर से विजयश्री प्राप्त करके विपक्षी राजनैतिक दलों द्वारा किसानों का चौला पहनकर देश भर में चलाए जा रहे आंदोलनों को धत्ता बताते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में बनाए गए तीनों कानून वास्तव में किसानों के लिए हितकारी है। इन चुनावों ने किसान आंदोलन के नाम पर सभी विपक्षी राजनैतिक पार्टियों विशेषकर कांग्रेस पार्टी के लीडरशिप की पोल खोलने का भी कार्य किया है क्योंकि कांगे्रस को इस चुनाव में 44 में से मात्र 2 सीटें ही मिली है जिसके चलते कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी व बिना पद के राजनीति कर रहे राहुल गांधी की जमकर किरकरी हुई है। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में मात्र एक सीट जीतकर ही संतोष प्राप्त करना पड़ा। भाजपा जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन आश्री ने बताया कि गांधी नगर के स्थानीय निकाय चुनावों में भी परिवारवाद पर चल रही कांग्रेस पार्टी व अन्य विरोधी राजनैतिक पार्टियों द्वारा किसान आंदोलन के नाम पर भाजपा प्रत्याशियों को हराने के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया गया लेकिन अंतत: उन्हें बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी और इन चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिखाया है कि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ही बनेंगे और मोदी द्वारा बनाए गए तीनों किसान हितकारी नियमों से देश भर के किसानों को आर्थिक तौर पर काफी लाभ पहुंचेगा।
गांधी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली रिकार्ड तोड विजयश्री की खुशी में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री की लीडरशिप में अंबेडकर चौक पर लड्डू बांटते भाजपा कार्यकर्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :बैंक मैनेजर की प्रताड़ना से त्रस्त कर्मी ने सुसाइड नोट लिखकर घर में फांसी लगाकर दी जान

Wed Oct 6 , 2021
बैंक मैनेजर की प्रताड़ना से त्रस्त कर्मी ने सुसाइड नोट लिखकर घर में फांसी लगाकर दी जानबैंक मैनेजर की प्रताड़ना के खिलाफ लिखा सोसाइड नोट(मृतक की पत्नी का आरोप पेमेंट बाउचर खुद गायब कर उसके पति पर लगा रहा था फर्जी आरोप)मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्यापूराकलंदर थाना क्षेत्र में मोइया […]

You May Like

Breaking News

advertisement