बंगाल हिंसा पर टीएमसी के खिलाफ भाजपा का धरना आज, कार्यकर्ताओं की हत्या और हमला करने का आरोप।

बंगाल हिंसा पर टीएमसी के खिलाफ भाजपा का धरना आज, कार्यकर्ताओं की हत्या और हमला करने का आरोप।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता आज पूरे प्रदेश में सभी मंडल मुख्यालयों पर धरना व विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता धरना देंगे। कोविड-19 महामारी के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हर मंडल मुख्यालय पर केवल 20 कार्यकर्ताओं को ही धरना-प्रदर्शन में शामिल होने को कहा गया है। धरना के दौरान वे सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे।
उधर, जिलाध्यक्षों को जारी पत्र में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बंगाल में ऐतिहासिक 77 सीटें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीतीं। कोरोना की संकट की घड़ी में संगठन मानव समाज एक-दूसरे की जान बचाने में लगा है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।
उनके घरों व दफ्तरों में आगजनी कर रहे हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं एवं आगजनी की घटनाएं आम होती जा रही हैं, यह लोकतंत्र का काला अध्याय तृणमूल कांग्रेस के द्वारा बंगाल में लिखा जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्रग इंस्पेक्टर को ही थमा दी नकली रेमडेसिविर।

Wed May 5 , 2021
गज़ब,ड्रग इंस्पेक्टर को ही थमा दी नकलीरेमडेसिविर।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक नकली रेमडेसिविर के साथ गिरफ्तार महिला ने रुड़की के ड्रग इंस्पेक्टर को ही चार  इंजेक्शन दिए। मामले में फरार एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। मामले में ड्रग इंस्पेक्टर रुड़की मानवेंद्र राणा ने भगवानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया […]

You May Like

advertisement