भाजपा के स्टार प्रचारक सासंद अजय भट्ट पहुंचे लालकुआं, प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित संग किया रोड शो

भाजपा के स्टार प्रचारक सासंद अजय भट्ट पहुंचे लालकुआं, प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित संग किया रोड शो

लालकुआं। भाजपा के स्टार प्रचारक नैनीताल सासंद अजय भट्ट ने लालकुआं पहुंचकर नगर पंचायत लालकुआं सीट से पार्टी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के समर्थन में नगर में विशाल रोड शो किया।


यह रोड शो भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार गुरदीप सिंह के कार्यालय से शुरू होकर लालकुआं के मुख्य बाजार, वार्ड नंबर 01, 02, 03 और 04 में जनसंपर्क करता हुआ वापस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।


इस रोड शो में नैनीताल सासंद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा चुनाव प्रभारी कमलेन्द्र सेमवाल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूर्व चेयरमैन लालचंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित पार्टी के तमाम नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


इस दौरान भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश में भाजपा की मोदी सरकार, प्रदेश में धामी सरकार है, इसलिए लालकुआं के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को जिताकर बनायें। उन्होंने कहा प्रेमनाथ पंडित एक कर्मठ और विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए नगर पंचायत लालकुआं में अध्यक्ष प्रेमनाथ पंडित और भाजपा सभासदों को जिताकर नगर में भाजपा की छोटी सरकार बनायें।
इस रोड शो में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार गुरदीप सिंह, सरदार हरबंस सिंह, राजकुमार सेतिया, हेमन्त नरूला, चौधरी सर्वदमन सिंह, धन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, सचिन अग्रवाल, लक्ष्मण खाती, अरूण प्रकाश, संजय अरोरा, जहीर अंसारी, जमील अहमद, रवि कटियार, नन्हें, महेंद्र कुमार, ओमपाल कश्यप, महिला नेत्री राजलक्ष्मी पंडित, तारा पांडेय, जैनब, निशा जोशी, नेहा समेत भारी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला की भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राणा जी का जन संपर्क अभियान जारी है,

Sun Jan 12 , 2025
देहरादून: वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला की भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राणा जी का जन संपर्क अभियान जारी है,सागर मलिक आज धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 84 बंजारावाला के कन्हैया बिहार सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा पार्षद प्रत्याशी आदरणीय श्रीमती लक्ष्मी राणा दीदी जी के पक्ष में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement