धूमन सिंह किरमिच बन रहे भाजपा का भरोसा, लगातार बढ़ रही जिम्मेदारी।

धूमन सिंह किरमिच बन रहे भाजपा का भरोसा, लगातार बढ़ रही जिम्मेदारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

हरियाणा के 4 प्रमुख नेताओं की सूची में शामिल हुए धूम्मन सिंह किरमच।
असम चुनाव में बने स्टार प्रचारक।

कुरुक्षेत्र 2 मार्च :- हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन एंव वरिष्ठ भाजपा नेता धूमन सिंह किरमिच पर भारतीय जनता पार्टी संगठन का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। धूमन सिंह अपनी मेहनत और अंदाज सेजंहा लगातार चर्चा में हैं वंही पार्टी द्वारा धूमन को असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप बढ़ी जिम्मेदारी सौंपी है। धूमन सिंह को हरियाणा के टॉप 4 नेताओं की सूची में शामिल कर असम लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सैनी,करनाल सांसद संजय भाटिया और अरविंद यादव के साथ धूमन सिंह किरमिच की ड्यूटी लगाई गई है। आपको बता दें कि सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड का चेयरमैन बनने के बाद धूमन ने अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का बहुत ही कम बजट में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। धूम्मन सिंह किरमच ने बताया कि वे पार्टी के कर्मठ सिपाही है और पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और तरक्की की तरफ अग्रसर है। पार्टी की मजबूती और जीत ही उनकी प्राथमिकता है। असम लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी के लिये उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड, पार्टी संगठन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राजनैतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोचती है।
गुहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते धूमन सिंह किरमिच।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय स्पेल बी, वर्तनी व वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न, डीपीसी रामदिया गागट ने बांटे प्रमाणपत्र।

Tue Mar 2 , 2021
जिला स्तरीय स्पेल बी, वर्तनी व वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न, डीपीसी रामदिया गागट ने बांटे प्रमाणपत्र। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 पांच स्पर्धाओं की पन्द्रह श्रेणियों में हुए मुकाबले। कुरुक्षेत्र :- समग्र शिक्षा कुरुक्षेत्र द्वारा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय स्पेल बी, डिबेट, […]

You May Like

Breaking News

advertisement