कलेक्ट्रेट परिसर में हवाई हमले से बचाव हेतु ब्लैक आउट माॅक ड्रिल का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कलेक्ट्रेट परिसर में आज हवाई हमले से बचाव हेतु ब्लैक आउट मॉक ड्रिल हुआ जिसमें हमले में हताहत हुए घायलों को बचाव किया गया। सर्वप्रथम जगह जगह बमबारी हुई। जिसमें कई लोग हताहत हुए। कई जगह बमबारी से आग लग गई जिसे वार्डेन्स ने स्वयं व अग्निशमन दल के सहयोग से बुझाया। घायलों को रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस तक पहुंचाया। कुछ निकट के अस्पतालों तक पहुंचाया। कुछ घायलों को ऊंची बिल्डिंग्स से लिफ्ट देकर रेस्क्यू किया। जलते हुए मकान से घायलों को बाहर निकाला। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्रों की लाइट्स बन्द कर दी गईं।
माननीय वन और पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ0अरुण कुमार , विधान परिषद सदस्य श्री बहोरन लाल मौर्य , जिलाधिकारी/नियंत्रक अविनाश सिंह , एस0पी0सिटी मानुष पारीक, एस0पी0 साउथ अंशिका वर्मा जी, ए 0डी 0एम0 (ई), अग्निशमन अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, स्वास्थ विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारीगण, कलेक्ट्रेट के अधिकारीगण व कर्मचारीगण का सहयोग रहा।
पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन राकेश मिश्र द्वारा किया गया। यह पूरी मॉक ड्रिल रंजीत वशिष्ठ जी (डिप्टी चीफ़ वॉर्डन), सहा0उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया व प्रमोद डागर के निर्देशन व देखरेख में हुई। इसमें प्रभागीय वार्डेन्स सर्वश्री दिनेश यादव, संजय पाठक, अंजय अग्रवाल व शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, उपप्रभागीय वार्डेन्स कलीम हैदर सैफी, अनिल शर्मा, हरीश भल्ला, शंकर शर्मा, अनवर हुसैन, जगदीश प्रसाद,ने अपनी पूरी टीम के साथ प्रतिभाग किया एवं व्यवस्था में सहयोग किया। सिफिल डिफेंस बरेली के स्टॉफ का पूरा सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

Sat Jan 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनाई जा रही है। एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज,बरेली में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement