![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221226-WA0036.jpg)
सर्दी से बचने के लिए अनाज मंडी में बांटे गए सैंकड़ों गरीबों को कंबल।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कंबल वितरण के साथ दिया गया विशाल भंडारा।
कुरुक्षेत्र, 26 दिसम्बर : सर्दी के मौसम से बचाव के लिए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा अपने परिजनों के सहयोग से नई अनाज मंडी में सैकड़ों गरीबों को गर्म कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ विनय गुप्ता, पुनीत गुप्ता, गुरफतेह सिंह, राज कुमार मित्तल, राजेश सिंगला, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, कपिल गर्ग, दीक्षांत गर्ग, वशिष्ट गुप्ता व वीरेन्द्र बंसल इत्यादि ने तीन सौ से अधिक लोगों को गर्म कंबल दिए। विनय गुप्ता ने बताया कि सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने छोटे भाई स्वर्गीय रविन्द्र गुप्ता की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर कंबल वितरित किए। इसके उपरांत ब्रह्मसरोवर के तट पर माधव सेवा समिति के साथ विशाल भंडारे में सैंकड़ों लोगों को भोजन करवाया गया।
अनाज मंडी में कंबल वितरित करते हुए एवं भंडारे में भोजन वितरित करते हुए।