जरूरतमंद को ठंड से बचाव हेतु कंबल का किया गया वितरण

अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में तहसील टांडा के अंतर्गत ग्राम अवसानपुर मांझा में गरीब/असहाय/जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुशार प्रत्येक जरूरतमंद को ठंड से बचाव हेतु कंबल दिए जाने के क्रम में आज जिलाधिकारी ने ग्राम अवसनपुर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया इसी के साथ ही उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जरूरतमंदों को माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए जाएं। उन्होंने समस्त चिन्हित स्थलों पर नियमित अलाव की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। समस्त आश्रय स्थलों पर साफ–सफाई के साथ ठंड से बचाव के सभी आवश्यक सुविधाओं को नियमित सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। आज अवसानपुर मांझा में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में ठंड से बचाव के लिए इलाके के तमाम वृद्धजनों सहित अन्य जरूरतमंदों को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं ग्राम में पहुंचकर कंबल वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी टांडा आदि के हाथों कम्बल मिलने पर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर मौके पर तहसीलदार टांडा, थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयु से नहीं, सक्रियता से होती है युवाओं की जीवन्त पहचान-आचार्य देवेन्द्र देव

Mon Jan 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मुरादाबाद युवा-शक्ति के जागरण, नए समाज के अभ्युदय और नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित माल्यार्थ फाउंडेशन की मुरादाबाद इकाई एवं कला-भारती के संयुक्त तत्वावधान में आर.एस.डी. कॉलेज मुरादाबाद में ‘माल्यार्थ युवा-समग्र’ का आयोजन किया गया|।इस अवसर पर ‘भारत के विकास में युवाओं […]

You May Like

advertisement