बालघर में पुष्प वर्षा कर मनाया आशीर्वाद समारोह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : विदाई शब्द ही अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तव में यह एक भावुक दिन है। अगर किसी चीज़ का अंत हो रहा होता है तो किसी नई चीज़ का शुभारंभ भी हमारे जीवन में हो रहा होता है। इसी उद्देश्य के अंतर्गत श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर में शनिवार को 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों के आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक जयप्रकाश पंवार एवं सुखबीर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इसके पश्चात पंचम कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों पर गीत, नृत्य व कविता आदि की प्रस्तुतियां दी गई। पहेलियों व नृत्य के माध्यम से सबका मनोरंजन किया। प्रबंधक द्वारा शिक्षकों की प्रेरणा को जीवन में अपनाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया गया। प्रधानाचार्य सुखबीर द्वारा गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को भावी जीवन में प्रगति पथ पर बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम में बच्चे व अन्य।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में फुलेरा दूज पर होगा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का पूजन

Sat Mar 2 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार में होगा फूलों के साथ भव्य होली का त्योहार। कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि फुलेरा दूज के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से भव्य पूजन होगा। उन्होंने फुलेरा दूज पूजन का महत्व बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement