दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : 18 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर जनपद शाखा बरेली के जिला महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में, संघ के सदस्यों व कर्मचारियों ने खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा कमल कुमार श्रीवास्तव को पर्यावरण संरक्षित व ब्लॉक व पूरे जिला को हरित बनाने हेतु दो पौधे भेंट किये और पर्यावरण संरक्षित अभियान चलाने हेतु संकल्प लिया |
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सर्वेश कुमार मौर्य व उनके सदस्य साथियों, सफाई कर्मचारियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने, कार्यालय वरिष्ठ सहायक नीतेश कुमार, कनिष्ठ सहायक पिंकी गंगवार ने बीडीओ साहब के साथ वृक्षारोपण किया | समस्त ग्रामों, समस्त विकास खण्ड व पूरे जनपद बरेली में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की |
संघ के जिला महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य व समस्त सदस्य गणों ने एक पौधा देश के नाम और एक पौधा माँ के नाम लगाया | खण्ड विकास अधिकारी ने संघ पदाधिकारियों व कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना की |
यहाँ बता दें कि संघ प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के आवाहन पर उत्तर प्रदेश का प्रत्येक सफाई कर्मचारी (एक लाख) व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने देशवासियों के साथ मिलकर नौ दिनों में कुल दो लाख पौधा लगाने का संकल्प लिया है |
सभी लोगों ने बरेली जिला को ग्रीन व क्लीन बनाने का संकल्प लिया | वृक्ष लगाने के साथ वृक्ष बचाने का भी संकल्प लिया | साथ ही “एक वृक्ष दस पुत्र समाना” का जिक्र करते हुए जिला महामंत्री सर्वेश मौर्य ने बताया कि व्यक्ति रोपित एक पौधा दस पुत्रों के समान माना जाता है |
इस दौरान सभी अधिकारियों, संघ पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर “वृक्ष लगाएँ पर्यावरण बचायें” के नारा लगाया |
वृक्षारोपण संरक्षित अभियान में खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्री वास्तव, एoडीoओo (पंचायत) शशांक सक्सेना, एडीओ (सांख्यिकी) अरुण कुमार, वरिष्ठ सहायक नीतेश कुमार, कनिष्ठ सहायक पिंकी गंगवार, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मपाल सागर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामन्त्री सर्वेश कुमार मौर्य, राजाराम भारती, इन्द्रपाल सागर, संजय मौर्य, कीरत कुमार बाल्मीकि सहित अन्य तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे l