उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

बलरामपुर 12 जून 2025/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा अनुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का अध्ययन कराकर सितंबर 2025 व मार्च 2026 में आयोजित परीक्षा में शामिल कराया जाना है।
इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित किया जाना है। बैठक में विकासखण्ड एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, बीआरसी, संकुल प्राचार्य, ग्राम पंचायत प्रभारी/उल्लास केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहेंगे। 18 जून 2025 को प्रातः 09ः30 बजे विकासखण्ड शंकरगढ़ एवं दोपहर 02ः30 बजे विकासखण्ड कुसमी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय में होगी। इसी प्रकार 19 जून 2025 को प्रातः 09ः30 बजे विकासखण्ड बलरामपुर एवं दोपहर 02ः30 बजे राजपुर की बैठक होगी। 20 जून 2025 को प्रातः 09ः30 बजे विकासखण्ड रामचन्द्रपुर एवं 02ः30 बजे वाड्रफनगर की बैठक होगी। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला साक्षरता प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिशासी अभियंता ने खुद संभाली जांच की कमान 41 पर विद्युत चोरी का केस 65 के कटे कनेक्शन

Fri Jun 13 , 2025
अधिशासी अभियंता ने खुद संभाली जांच की कमान 41 पर विद्युत चोरी का केस 65 के कटे कनेक्शन।=दो लाख तेरह हजार रुपए बकाए की हुई वसूली।=विभाग के छापेमारी अभियान से सगड़ी के बिजली चोरों में मचा हड़कंप।=गलत मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारियों भी पर होगी सख्त कार्रवाई।सगड़ी (आजमगढ़): बिजली विभाग […]

You May Like

advertisement