ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अतरौलिया बीआरसी कार्यालय पर किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आज शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव ने बताया कि गणित विषय के एआरपी और विज्ञान विषय के एआरपी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक के 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय के 63 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 1 घंटे के समय में 50 प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कंपोजिट विद्यालय छतौरा के कक्षा 8 का छात्र अभिषेक भार्गव, उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसगांव का छात्र राजन द्वितीय स्थान पर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय थिरईपट्टी की छात्रा श्रेया पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। इन छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया वही प्रतियोगिता के 10 छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर शैक्षिक व मानसिक विकास होता है तथा उनका मनोबल बढ़ता है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से 4 छात्र छात्राओं का चयन जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में एआरपी देवेन्द्र कुमार वर्मा, सुधीर पांडेय, राजकुमार, विनोद पांडेय, उमाकांत श्रीवास्तव, विनोद मौर्य आदि गणित विज्ञान के अध्यापक मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ (ਇੰਟਕ) ਦੀ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਿਪੂ ਵਿਖੇ ਹੋਈ:ਮੰਗਤ ਖਾਨ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ

Sat Sep 10 , 2022
ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ (ਇੰਟਕ) ਦੀ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਿਪੂ ਵਿਖੇ ਹੋਈ:ਮੰਗਤ ਖਾਨ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 10 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ (ਇੰਟਕ) ਦੀ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਿਪੂ ਵਿਖੇ ਹੋਈ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਸ੍ਰੀ ਮੰਗਤ ਖਾਨ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਹੋਈ। ਇਸ […]

You May Like

Breaking News

advertisement