एलएनजेपी अस्पताल का ब्लड बैंक बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक

एलएनजेपी अस्पताल का ब्लड बैंक बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

डीजीएचएस भारत सरकार ने केरला कोची में एलएनजेपी को दिया प्रथम पुरस्कार।
सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने प्राप्त किया अवार्ड, ब्लड बैंक ने वर्ष 2024 में एकत्रित किया 5938 यूनिट रक्त।

कुरुक्षेत्र 6 फरवरी : जिला सिविल सर्जन एवं निदेशक डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र के ब्लड बैंक को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक होने का खिताब मिला है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त नेहा सिंह के साथ-साथ तमाम आला अधिकारियों ने सीएमओ एवं ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है। अहम पहलु यह है कि एलएनजेपी ब्लड बैंक ने वर्ष 2024 में 5938 यूनिट रक्त एकत्रित किया और 134 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इसके बाद ही एनक्यूयूएएस की तरफ से क्वालिटी वर्क में सबसे ज्यादा अंक दिए गए है।
सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि डीजीएचएस भारत सरकार की तरफ से कोची केरला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीजीएचएस भारत सरकार के अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र ब्लड बैंक को हरियाणा में सबसे सराहनीय कार्य करने पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से केरला के कोची में यह पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 33 राजकीय ब्लड बैंक है, इनमें कुरुक्षेत्र एलएनजेपी को प्रथम स्थान मिला है।
उन्होंने ब्लड बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्लड बैंक में सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करते हुए अच्छी गुणवत्ता और पारदर्शी प्रणाली से कार्य किया है। इस ब्लड बैंक ने हमेशा जरूरत पड़ने पर रक्त एकत्रित करने का काम किया है। इस ब्लड बैंक में आने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाया गया है। इन तमाम पहलुओं को देखकर ही इस विषय में गठित कमेटी ने कुरुक्षेत्र एलएनजेपी ब्लड बैंक को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक माना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैविक खेती पर्यावरण संतुलन के लिए वरदान : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Fri Feb 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू आईआईएचएस संस्थान ने जैविक खेती द्वारा दिया स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश। कुरुक्षेत्र, 06 फरवरी : जैविक खेती पर्यावरण संतुलन के लिए वरदान है। जैविक खेती फसल उत्पादन की एक ऐसी प्राचीन कृषि विधि है, जो किसानों को मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण को […]

You May Like

Breaking News

advertisement