समाजसेवी सुमेर चंद अग्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर 12 जुलाई को

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

स्व. सुमेर चंद अग्रवाल की स्मृति में पिछले 16 वर्षों से उनके पुत्र लगा रहे रक्तदान शिविर और जरूरतमंद की सेवा में रहते है हमेशा तत्पर।

कुरुक्षेत्र,10 जुलाई : धर्मप्रेमी एवं समाजसेवी स्वर्गीय सुमेर चंद अग्रवाल की पावन स्मृति में सरस्वती मेडिसिन एजेंसीज, कुरूक्षेत्र और जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 जुलाई दिन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला, नजदीक रेलवे स्टेशन, कुरूक्षेत्र में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अग्रवाल परिवार पिछले 16 वर्षों से स्वर्गीय सुमेर चंद्र अग्रवाल की स्मृति में रक्तदान कैंप का आयोजन कर रहा है जिसमें सैंकड़ों व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। यह जानकारी वेद भूषण अग्रवाल,भारत भूषण अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने देते हुए बताया कि 18 साल से 65 साल तक का हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि स्व. सुमेर चंद अग्रवाल ने अपनी सूझबूझ तजुर्बा से चर्म रोग से निजात पाने (खारिश) के लिए एक क्रीम तैयार की थी जो आमजन के लिए निशुल्क थी जो अब भी उनके बच्चे दवा उपलब्ध करवा रहे है।
पत्रकारों से बातचीत में विनोद अग्रवाल ने कहा कि इंसानियत की एक बूंद-रक्तदान करें जीवन बचाएं का अर्थ है कि हमारे द्वारा दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार हो सकती है। आज के समय में दुर्घटनाओं, सर्जरी, गंभीर बीमारियों व प्रसव के समय कई मरीजों को रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में रक्तदाता किसी फरिश्ते से कम नहीं होता है। आज युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक होने व रक्तदान शिविरों में भाग लेने की आवश्यकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा कमेटी ने किया एसवीएसयू का दौरा

Sat Jul 11 , 2026
कमेटी के अध्यक्ष एवं समालखा के विधायक श्री मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में होडल के विधायक श्री हरिंदर सिंह, महम के विधाक श्री बलराम दांगी, नारनौंद के विधायक श्री जस्सी पेटवाड़ और गन्नौर के विधायक श्री देवेंद्र सिंह कादियान रहे शामिल।एसवीएसयू की प्रगति का जायजा लिया और सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस […]

You May Like

Breaking News

advertisement