जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे, गड़ासा व भाले चले; 9 घायल, एक वाराणसी रेफर

मेंहनगर (आजमगढ़)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव में बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुरानी जमीन की रंजिश को
लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे, सरिया, गड़ासा व भालों से हमला शुरू हो गया। आरोप है कि विपक्षी सत्येन्द्र यादव दर्जनों की संख्या में ब्रजनाथ यादव के घर पर चढ़ आए और परिवार के लोगों पर गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया।
मारपीट में बृजनाथ यादव (70), रामचल (45), कल्लन (68), उदीप नारायण (28), राम प्यारे यादव यादव (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को बचाने पहुंचे संदीप (30), गीता देवी पत्नी इंदर (50), शशिकला पत्नी रामचल (47), रीता पत्नी राम प्यारे (45) तथा अनुराग की 10 वर्षीय पुत्री परी भी घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनगर फिर गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया, जहां राम प्यारे यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निहाल नंदन कुमार ने बताया कि अनुराग पुत्र भृगुनाथ यादव की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हारमोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों और अनिल बागी अस्पताल के साझा सहयोग से अनिल बागी अस्पताल , फ़िरोज़पुर में एक विशाल मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक किया गया आयोजन

Fri Jul 10 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 08 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= समग्र और सुलभ स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देनाइस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मुफ्त चिकित्सा परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान करना था।

You May Like

Breaking News

advertisement