अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तवीर मातृ शक्तियों का किया सम्मान

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : गोपाल वाटिका स्थित वी एस एस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर पर वृन्दावन सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसके अंतर्गत दो या दो से अधिक बार रक्तदान 10 महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एड. प्रतिभा शर्मा, सीता अग्रवाल और डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि नारी आज अंतरिक्ष, क्रिकेट, राजनीति, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में सफल हो रही हैं। ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारीं सौ शैय्या हॉस्पिटल की डॉ. तन्वी दुआ एवं आर. के. मिशन हॉस्पिटल की ब्लड बैंक प्रभारी शिखा चाहर ने निरंतर रक्तदान करने वाली निशा रानी, पिंकी देवी, भावना अग्रवाल, सोनिया विश्वास, शीला सिंह, सपना खंडेलवाल, यशी अग्रवाल, अदिति अग्रवाल और रंजना अग्रवाल आदि को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से न सिर्फ मरीज की जान बचती है बल्कि रक्तदान करने वाले का भी स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
वृंदावन सेवा संस्थान के लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल एवं गिरधारी लाल अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था के माध्यम से अब तक अनेकों महिलाएं सिलाई, कंप्यूटर्स, ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज रक्तदान करने वाली 10 नारी शक्ति को सम्मानित करते हुए हमारी संस्था गर्व का अनुभव कर रही है, क्योंकि ऐसी महिलाओं के कारण ही लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
विश्वनाथ गुप्ता, ब्रजकिशोर त्रिपाठी एवं अखिल अग्रवाल खांड वालों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की सेवा को पहचान देना और अन्य महिलाओं को प्रेरित करना है।
इस अवसार पर गोविंद खंडेलवाल, प्रीत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, वर्षा तिवारी, साधना अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, कमल खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकाशवाणी रोहतक पर सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने महिलाओं को आगे बढऩे के लिए किया प्रेरित

Thu Mar 12 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 11 मार्च : आकाशवाणी रोहतक द्वारा महिला न्यायाधीश दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आकाशवाणी रोहतक के माध्यम से सीजेएम ने सभी श्रोताओं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement