लापता युवक का शव बरामद, धारदार हथियार से गला रेता, प्राइवेट पार्ट भी काटा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पीलीभीत जिले के मुजम्मिल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बरकापुर गांव की झाड़ियों में उसकी लाश पड़ी देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
थाना बीसलपुर क्षेत्र के मीरपुर भानपुर निवासी 30 वर्षीय मुजम्मिल पुत्र शमसुद्दीन सोमवार को घर से लापता हो गए थे। घरवालों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई खोज-खबर नहीं मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घरवालों ने उनके लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी ही थी कि इस बीच यहां बरेली में उनका शव बरामद हो गया। मुजम्मिल के रूप में मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया। घर में हत्या की खबर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया है। परिवार वाले बरेली पहुंच गए हैं।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। हत्यारोपियों ने उनका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया है। पुलिस को मानना है कि जिस तरह के हत्या हुई है इससे लग रहा है कि मामला अवैध संबंध का है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो बाईकों की भिड़ंत में महिला की मौत, एफआईआर

Thu Jan 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से दवाई लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला को पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस […]

You May Like

advertisement