उत्तराखंड: खाई में गिरी बोलेरो, गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे,

सागर मलिक

कोटद्वार : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। घायल ग्राम कसानी से बोलेरो वाहन संख्या (UK 15TA 0713) से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहन में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। तभी उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पहुंची एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक रात को इनके घर में पूजा थी। संभवतः रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।

ये हुए घायल..
1. कीर्ति रावत(26) पुत्री महिपाल सिंह, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल।

2. भगवंती देवी (43) पत्नी जसपाल सिंह रावत।

3. रश्मि(24) पुत्री जसपाल सिंह रावत।

4. सरोजनी देवी(43) पत्नी दिगम्बर रावत।

5. अनीता देवी(40) पत्नी जगबीर सिंह।

6. सूरजपाल सिंह रावत( 46) पुत्र बख्तावर सिंह।

7. श्रीमती राधा देवी(75) पत्नी गोवर्धन सिंह।

8. संजय(20) पुत्र चंद्रपाल।

9. सूरज गुसाई(28) पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई।

10. कलावती देवी(65) पत्नी नंदन सिंह।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर की और से स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का किया गया आयोजन

Sun Jun 16 , 2024
फिरोजपुर 16 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के फिरोजपुर स्थित स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। संगत को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी सुश्री किरण भारती जी ने कहा कि आज समाज में नैतिकता से आंखें […]

You May Like

advertisement