किताबें मानवता की सबसे अच्छी मित्र : संजय राठी

रोहतक, प्रमोद कौशिक 15 नवंबर : मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित बुक फेयर 2025 का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और आयोजन समिति को इस सार्थक एवं प्रेरक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संजय राठी ने कहा कि किताबें मानवता की सबसे अच्छी मित्र हैं, जो मनुष्य की सोच, समझ और व्यक्तित्व को समृद्ध करती हैं तथा समाज में सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने का माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में पढ़ने की आदत, साहित्यिक रुचि और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने बुक फेयर के मुख्य आयोजकों को सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञान और साहित्य को बढ़ावा देने की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।
दौरे के दौरान महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सतीश मलिक ने संजय राठी को जानकारी दी कि एम.डी.यू. का पुस्तकालय राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चुना गया है और यह देश के सबसे बड़े एवं आधुनिक पुस्तकालयों में से एक है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में 3000 विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर अध्ययन करने की क्षमता है और यहां डिजिटल कैटलॉगिंग, ई-रिसोर्सेज, रिसर्च सपोर्ट सिस्टम और अल्ट्रा-मॉडर्न अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो शोध एवं अध्ययन संस्कृति को नई दिशा दे रही हैं।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकार मधुकांत सहित कई विद्वान, लेखक, प्रोफेसर और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे, जिन्होंने बुक फेयर को ज्ञान, संस्कृति और साहित्य का समृद्ध संगम बताया। आयोजकों ने संजय राठी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारिता एवं समाज के प्रति उनका योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मितल ने गीता महोत्सव पर लगाए गए स्टॉल का किया उद्घाटन

Sun Nov 16 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 15 नवंबर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की अध्यक्ष एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार डीएलएसए द्वारा गीता जयंती के अवसर पर स्टॉल लगाई गई है। इस स्टॉल का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार […]

You May Like

advertisement