जिला जनसम्पर्क विभाग के बीपीडब्ल्यू बरखा राम 37 साल की सेवाएं देने के बाद हुए सेवानिवृत

जिला जनसम्पर्क विभाग के बीपीडब्ल्यू बरखा राम 37 साल की सेवाएं देने के बाद हुए सेवानिवृत।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 जुलाई : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के बीपीडब्ल्यू बरखा राम बुधवार को 37 साल से ऊपर की सेवाएं विभाग में देने के बाद सेवानिवृत हो गए। बरखा राम की सेवानिवृति पर बुधवार को डीआईपीआरओ कार्यालय में उन्हें विदाई पार्टी दी गई।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि बीपीडब्ल्यू बरखा राम ने हमेशा अपनी डयूटी को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाया है तथा बरखा राम ने अपनी सेवाओं के दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव जाकर आमजन तक पहुंचाया है। उनके कार्यकाल को विभाग हमेशा याद रखेगा। बरखा राम की सेवानिवृति पर सभी ने शानदार और यादगार तरीके से सेवानिवृति पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस आयोजन में सबसे पहले जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ केदार शर्मा, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, अधीक्षक हाकिम सिंह, लेखाकार पंकज, सहायक मीना कुमारी, आईसीए रजवंत कौर व विजय अटवाल, लिपिक दीप्ति चौधरी, डीआई विजय कुमार, विक्रम सैनी, साक्षी, राजकुमार शर्मा, सेवानिवृत दिलावर शर्मा, बलबीर सिंह, अंकुर चौहान, कर्मवीर, मोहित सैनी, शीश राम, जगदीश चंद्र, राजेन्द्र, अमित कुमार, अनिकेत, पार्थ, सुमन प्रकाश ने फूल मालाओं के साथ सेवानिवृत बरखा राम और उनके परिवार के सभी सदस्यों का स्वागत किया और परंपरा अुनसार सम्मानित भी किया।
डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ केदार शर्मा, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, अधीक्षक हाकिम सिंह, सहायक मीना कुमारी, डीआई विजय कुमार,जगदीश चंद्र, राजकुमार शर्मा व परिवार के सदस्यों ने इस भव्य सेवानिवृति समारोह में अपने विचार व्यक्त किए। सेवानिवृत बीपीडब्ल्यू बरखा राम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा व शीश राम ने बेहतरीन गीत की प्रस्तुति देकर बीपीडब्ल्यू बरखा राम के 37 वर्ष के कार्यकाल पर विस्तृत प्रकाश डालने का अनोखा प्रयास किया। इस मौके पर विभाग की तरफ से बीपीडब्ल्यू बरखा राम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 लाख वंचित परिवारों को पहले फेज में दिए जाएंगे 100-100 गज के प्लॉट : नायब सिंह सैनी

Thu Jul 31 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने धन्यवादी दौरे के दौरान गांव बीड कालवा,गांव धनानी, गांव डीग व गांव डगाली में दिए 21-21 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, 15 अगस्त से प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में मिलेगी सभी सुविधाएं।गांव डगाली में स्वच्छ पेयजल […]

You May Like

Breaking News

advertisement