विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का जागरूकता संदेश

नशा मुक्ति का संदेश देकर जागरूक किया : राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 29 मई : “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” 31 मई के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तम्बाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया गया। इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने कहा कि तम्बाकू केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और संस्कारों को भी कमजोर बना देता है। आज युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोग तम्बाकू सेवन के कारण कैंसर, हृदय रोग और श्वास संबंधी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों की मृत्यु केवल तम्बाकू के सेवन से हो रही है। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव नई पीढ़ी और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने बताया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अनेक समस्याओं की जड़ है। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को आत्मिक शक्ति प्रदान करता है, जिससे वह अपनी बुरी आदतों और नशे पर विजय प्राप्त कर सकता है। सकारात्मक चिंतन, आत्मजागरूकता और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाकर ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएं तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारवान भविष्य दिया जा सके।
इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज द्वारा 1 जून से 3 जून तक बच्चों एवं किशोरों के लिए 3 दिवसीय “समर कैंप” का आयोजन भी किया जा रहा है। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने बताया कि यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक ब्रह्माकुमारीज सेंटर, थीम पार्क के सामने, कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। शिविर में 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को डिजिटल डिटॉक्स, मूल्य शिक्षा, ध्यान, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विशेष गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज बच्चों में बढ़ती मोबाइल और स्क्रीन की लत, तनाव, चिड़चिड़ापन तथा एकाग्रता की कमी चिंता का विषय बनती जा रही है। ऐसे समय में यह संस्कारयुक्त समर कैंप बच्चों को मानसिक शांति, अनुशासन, सकारात्मक जीवनशैली एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा। कैंप के दौरान बच्चों को नशे की बुरी आदतों से दूर रहने, बिजली और पानी की बचत करने, पर्यावरण संरक्षण अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही खेल, प्रेरणादायक कहानियां, रचनात्मक गतिविधियां, मेडिटेशन अभ्यास एवं इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। समर कैंप में पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क रखा गया है।
शिविर में भाग लेने के इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 8901868070 पर संपर्क कर अपने बच्चों का पंजीकरण करवा सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिठाई के दुकानदार को पीटकर किया घायल सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat May 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,गांव कुरतरा में मिठाई दुकानदार को पिता पुत्रों ने पीटकर किया घायल।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मेडिकल को भेजा है।गांव कुरतरा निवासी राजपाल साहू ने बताया भिटौरा फाटक से गांव को जाने वाले रोड […]

You May Like

Breaking News

advertisement