धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के जल, स्थल और अंतरिक्ष में मुक्ति है : ब्रह्मचारी।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के जल, स्थल और अंतरिक्ष में मुक्ति है : ब्रह्मचारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

महाशिवरात्रि पर श्री काम्यकेश्वर तीर्थ पर हुआ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से पूजन और अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : – जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार गांव कमौदा में स्थित श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ को महाशिवरात्रि के अवसर पर सजाया गया तथा शिवभक्तों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजन और अभिषेक किया। परमाध्यक्ष ब्रह्मचारी का कहना है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के तीर्थों का ऐतिहासिक महत्व के साथ ही आध्यात्मिक व पौराणिक महत्व भी है। ऐसी मान्यता है कि पवित्रता एवं वरदान से इसी स्थान पर प्राणी को मृत्यु उपरांत स्वयमेव ही मुक्ति मिल जाती है। बताया जाता है कि महाभारत में 18 अक्षौहिणी सेना वीरगति को प्राप्त हुई थी। ब्रह्मचारी ने बताया इसके पीछे इस धरती को मिला वरदान था। इसी वरदान के कारण भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के लिए इस धरती का चुनाव किया था ताकि युद्ध में मरने वालों को सहजता से मोक्ष मिल सके। इसके बाद परंपरा और पुख्ता हुई। उन्होंने बताया कि वामन पुराण के अध्याय 18 से 28 तक भगवान विष्णुजी ने कहा कि ब्रह्माजी की 5 वेदियां धर्मसेतु के समान हैं। पहली प्रयाग में मध्यवेदी, दूसरी गया में पूर्व वेदी, जगन्नाथपुरी में दक्षिण वेदी, पुष्कर में पश्चिम वेदी और कुरुक्षेत्र में उत्तर वेदी स्थित है। यहीं पर राजा कुरु ने अष्टांग की खेती की थी। राजा कुरु ने भगवान विष्णु से वर मांगा कि यहां स्नान करने और मृत्यु होने पर महा पुण्यवान हों। मोक्ष प्राप्त हो इसलिए यह क्षेत्र ब्रह्मवेद, कुरुक्षेत्र कहलाया। ब्रह्मचारी ने बताया कुरुक्षेत्र में त्रिधा मुक्ति मिलती है। गंगा के जल में मुक्ति, वाराणसी के जल और स्थल में मुक्ति है, लेकिन कुरुक्षेत्र के जल, स्थल और अंतरिक्ष में तीनों से मुक्ति है इसीलिए गंगा में अस्थि विसर्जित करने का विधान है। काशी में जल स्थल में मुक्ति है, वहां रहकर स्नान करके मुक्ति है। कुरुक्षेत्र मेें त्रिधा मुक्ति है। ब्रह्मचारी ने बताया कि इसी प्रकार कुरुक्षेत्र के महाभारतकालीन श्री काम्यकेश्वर महादेव की विशेष महत्ता है। यह तीर्थ काम्यकवन की पवित्र धरती पर गांव कमोदा के निकट स्थित है। इस अवसर पर रोहित , शुमेन्द्र शास्त्री, राहुल शर्मा, लाल सिंह, शीशपाल, देवी चंद, अमोलक राम, भगवत दयाल, पवन व अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र का श्री काम्यकेश्वर महादेव तीर्थ के शिव मंदिर में सजाया गया शिवलिंग तथा सरोवर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर में हुआ भोलेनाथ का श्रृंगार।

Thu Mar 11 , 2021
जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर में हुआ भोलेनाथ का श्रृंगार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 विद्यापीठ में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार बना विशेष आकर्षण का केन्द्र।विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर हुआ पूजन एवं अभिषेक। कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : देश के विभिन्न […]

You May Like

advertisement