Uncategorized

महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्रह्मलीन महंत जी का प्रकाशोत्सव मनाया

महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्रह्मलीन महंत जी का प्रकाशोत्सव मनाया।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 सितंबर : झांसा रोड़ श्याम कालोनी स्थित महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे कुरूक्षेत्र के धर्मस्तंभ रहे ब्रह्मलीन महंत प्रभात जी महाराज के प्रकाशोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सुभाष सुधा पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की महामण्डलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि विद्यालय अध्यक्ष श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज व स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी जी महाराज थे। सुभाष सुधा ने महंत प्रभात पुरी जी महाराज के समाज सेवा के कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कन्या स्कूल की स्थापना के अलावा हस्पताल में मरीजों को खिचड़ी, गरीब कन्याओं की शादी, पुस्तकालय व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र आदि सहित अनेकों धर्मार्थ कार्य किए। श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए सभी भक्तजन, बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को महाराज जी के प्रकाशोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी। प्राचार्य भजन राठोर ने बताया कि इस मौके महामण्डलेश्वर विद्या गिरि जी महाराज के करकमलों से विद्यालय परिसर में मां सरस्वती के मंदिर की स्थापना की गई। डा. दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम द्वारा बच्चों के दांतो का निरीक्षण व चिकित्सा की गई। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरण किया। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राठोर ने आगे बताया कि विद्यालय को वित्तीय व सक्रिय सहयोग देने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया गया। इनमें स्कूल प्रबंधक सुनील सचदेवा,सतीष शर्मा, यशपाल गुप्ता, आलोक शर्मा, चंद्र प्रकाश चुघ, दर्शन पुरी, रमेश वर्मा, सुदेश पाल, दीपक गुप्ता, बलवान कौशिक गोहाना, एस के कौशिक, पार्षद गौरव भट्ट, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, महिला मंडल थानेसर की प्रधान शीला गिलहोत्रा व रमेश सचदेवा आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।इस अवसर पर सुरेंद्र काठपाल, प्रेम मदान, के एल मनचंदा, श्री शिव शक्ति सभा मंदिर के प्रधान विनोद सिंगला, स्थाणु सेवा मंडल के प्रधान विनोद अरोड़ा,रिपू कालड़ा, उप प्राचार्य मंजुला शर्मा आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel