जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भारती लेखवार को दिया आशीर्वाद

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भारती लेखवार को दिया आशीर्वाद।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारती लेखवार ने नेट जे.आर.एफ. क्वालीफाई कर ऑल इंडिया में 50 वां रैंक हासिल किया।

कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने वीरवार को श्री जयराम विद्यापीठ के आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार की पुत्री भारती लेखवार को नेट जे.आर.एफ. क्वालीफाई कर ऑल इंडिया में 50 वां रैंक हासिल करने पर आशीर्वाद दिया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धि से उनके अभिभावकों का भी नाम रोशन होता है। श्री जयराम शिक्षण संस्थान हमेशा कन्या शिक्षा एवं प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रोत्साहित करता है।
भारती लेखवार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. केमिस्ट्री प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण कर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सी.एस.आई.आर. यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में केमिस्ट्री विषय में नेट जे.आर.एफ. क्वालीफाई कर ऑल इंडिया रैंक 50 हासिल किया है।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेते हुए भारती लेखवार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भागवत कथा में भगवान के दर्शन के साथ अपनी संस्कृति एवं संस्कारों की भी प्राप्ति होती है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Thu Aug 3 , 2023
भागवत कथा में भगवान के दर्शन के साथ अपनी संस्कृति एवं संस्कारों की भी प्राप्ति होती है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं की भागवत कथा में शामिल हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : सावन के पुरुषोत्तम मास […]

You May Like

Breaking News

advertisement