ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कलकत्ता से आए जयराम संस्थाओं के ट्रस्टी एवं देश के प्रमुख चाय उत्पादक गिरधर डालमिया ने की ब्रह्मसरोवर आरती।

कुरुक्षेत्र, 28 मई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी श्री जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं के साथ ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए। इस मौके पर श्री जयराम संस्थाओं के ट्रस्टी, प्रमुख उद्योगपति एवं देश के प्रमुख चाय उत्पादक गिरधर डालमिया ने बड़ी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ ब्रह्मसरोवर आरती की। गिरधर डालमिया ने कहा कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से धर्मनगरी एवं भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से उत्पन्न गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में आकर उन्हें बहुत शांति मिलती है। वह हर वर्ष कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं। वह जयराम विद्यापीठ में कई अनुष्ठान भी करवा चुके हैं। गिरधर डालमिया को ब्रह्मसरोवर आरती एवं पूजन कात्यायनी माता मंदिर के प. बलराम गौतम, प. गोपाल कृष्ण गौतम, प. अनिल गौतम, प. सोमनाथ गौतम, प. रुद्र गौतम सहित पराशक्ति साधक वेदपाठशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी विद्यार्थियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करवाई। इसी के साथ गिरधर डालमिया ने जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया। इस मौके पर खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, यशपाल, प्रवेश राणा, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
ब्रह्मसरोवर आरती के अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विख्यात उद्योगपति गिरधर डालमिया एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूथ रेड क्रॉस का उद्देश्य राष्ट्र और समाज के कल्याण हेतु योगदान करना है : प्रो. अनिल वशिष्ठ

Tue May 28 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ विश्वविद्यालय स्तरीय यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, 28 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में चार दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसके उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डीन […]

You May Like

Breaking News

advertisement