जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन।

कुरुक्षेत्र, 2 अगस्त :- देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के संरक्षण में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम से अनिका ने 95.6 प्रतिशत, अलीशा ने 95.6 प्रतिशत और मानसी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्ट्स में महक ने 92.2 प्रतिशत मन्नत ने 91.2 प्रतिशत और वैशाली ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स स्ट्रीम से अंशुल ने 89.2 प्रतिशत अंशिका ने 87.8 प्रतिशत और दीक्षा ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तृष्णा और पल्लवी ने संगीत गायन में सर्वाधिक 99 अंक हासिल किए। वहीं अंग्रेजी विषय में अलीशा ने 97 अंक, बायोलॉजी विषय में अलीशा और मोनिका ने 96 अंक हासिल किए। केमिस्ट्री और फिजिक्स में अलीशा और अनिका ने 95 अंक, पंजाबी में अनिका ने 95 अंक, राजनीति शास्त्र में वैशाली ने 95, होम साइंस में आस्था ने 94, हिंदी में वैशाली ने 93 अंक, फिजिकल एजुकेशन में उर्वशी ने 95, बिजनेस स्टडी में अंशुल ने 94 अंक हासिल किए। छात्राओं की इस सफलता पर संस्था के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने शुभाशीर्वाद प्रेषित किया। वहीं संस्था के निदेशक एस.एन गुप्ता, उपाध्यक्ष टी.के. शर्मा एवं श्रवण गुप्ता ने शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि सभी छात्राओं को परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुसूतिच जाति के उत्थान के लिए दुष्यंत चौटाला पूरी तरह से प्रयासरत्त : अशेाक शेरवाल

Tue Aug 3 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जजपा एससी सैल प्रदेशाध्यक्ष ने ली हिसार जिले के एससी सैल कार्यकर्ताओं की बैठक । हिसार 2 अगस्त : – आपके काम प्राथमिकता के आधार पर होंगे जिसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर हमारा संगठन मजबूत होगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement