जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म पूरी मानव जाति के लिए वरदान है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना तभी सार्थक होगा जब गौ सेवा का प्रण लें : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त : कुरुक्षेत्र की धरती पर तो भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के विशेष महत्व है। इस धरती पर तो भगवान श्री कृष्ण का मानव स्वरूप में कई बार आगमन हुआ है। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कहाकि गीता की जन्मस्थली एवं महाभारत की युद्धस्थली के रूप में कुरुक्षेत्र की पहचान भगवान श्री कृष्ण की वजह से ही है। भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म पूरी मानव जाति के लिए वरदान है। माना जाता है कि द्वापर युग में कंस के अत्याचार बढ़ रहे थे, जिनका अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवाव विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया। श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। हर साल इसी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहाकि कुरुक्षेत्र की भूमि पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व देश के सभी तीर्थों से अधिक है। इस धरती से भगवान श्री कृष्ण का अटूट संबंध है। ब्रह्मचारी ने सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनायें दी और कहाकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना तभी सार्थक हो सकता है जब उनकी प्रिय गौ माता को भी संरक्षण मिले। उन्होंने दुःख व्यक्त किया कि आज गौ माता को संरक्षण एवं पोषण नहीं मिल रहा है। गौ माता सड़कों और गलियों में भटक रही है। उन्होंने कहाकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना तभी सार्थक होगा जब गौ सेवा का प्रण लें।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: खराब स्वस्थ के चलते एम्स पहुँचे पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी,

Thu Aug 18 , 2022
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरें आ रही हैं। जानकारी के अनुसार भुवन चंद खंडूड़ी की तबीयत खराब होने के बाद आज सुबह वे ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वहां चिकित्सकों की टीम से वे सुझाव ले रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कुछ […]

You May Like

advertisement