देश के विभिन्न राज्यों में जयराम संस्थाओं के माध्यम से ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में नई दिशा दी : के. के. कौशिक

देश के विभिन्न राज्यों में जयराम संस्थाओं के माध्यम से ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में नई दिशा दी : के. के. कौशिक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

देश के लाखों लोग जयराम संस्थाओं से उठा रहे हैं लाभ।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं की भांति कुरुक्षेत्र में भी श्री जयराम विद्यापीठ, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत श्रीमती केसरी देवी लोहिया लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल, सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय, जयराम महिला पॉलिटेक्निक, जयराम महिला बी. एड कालेज व जयराम संस्कृत महाविद्यालय में आभार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आभार कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृत भाषा प्रोत्साहन, कन्या शिक्षा, विज्ञान, योग एवं गौ संरक्षण सहित देशभर में संचालित जन कल्याण एवं समाज सेवा की गतिविधियों के लिए जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए आयोजित किए गए।
बुधवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में विद्यापीठ के ट्रस्टी के. के. कौशिक एडवोकेट ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में जयराम संस्थाओं के माध्यम से ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में चलाई जा रही योजनाओं से शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पूरे समाज को नई दिशा मिल रही है। इन योजनाओं से देश के लाखों लोग लाभ उठा रहे हैं। विद्यापीठ में राजेश सिंगला सतबीर शर्मा, रोहित कौशिक, प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज, आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार, प्रवीण कुमार, पुरुषोत्तम, दीपक इत्यादि मौजूद रहे।
श्रीमती केसरी देवी लोहिया लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के उत्तम स्वस्थ्य एवं दीर्घ आयु की कामना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने बच्चों को देश के विभिन्न राज्यों शिक्षा, अध्यात्म एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में चलाई जा रही गतिविधियों बारे जानकारी दी। इस अवसर पर किरण गौड़, अनु गुप्ता, मोनिका वैद्य, कविता, सिमरन, मीनाक्षी, उज्जवला, ममता शर्मा, पूजा, मनीषा गाबा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या डा. सुदेश रावल, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता एवं डा. योगेश्वर जोशी ने कहा कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ऐसी महान विभूति हैं जिन्होंने विशेषकर ग्रामीण आंचल ने नारी उच्च शिक्षा के लिए अनेक प्रयास किए हैं। ग्रामीण आंचल की कन्याओं को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं जो शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। वास्तव में ब्रह्मचारी नारी शिक्षा के प्रणेता हैं। इस मौके पर सभी को मिठाई भी वितरित की गई।
श्री जयराम विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु एवं ब्रह्मचारी तथा जयराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापिकाएँ एवं छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रस्ट का शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से अवगत करवाने का अभियान

Wed Mar 29 , 2023
ट्रस्ट का शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से अवगत करवाने का अभियान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने दुर्गा अष्टमी पर भी किया 51 कन्याओं का पूजन एवं सम्मान।सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का नौ दिवसीय कन्या पूजन एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement