जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी भारतीय नवसंवत एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी भारतीय नवसंवत एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं।  

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नवरात्रों पर करें मां भगवती से देश हित एवं विश्व कल्याण की कामना : ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 21 मार्च : देशभर के विभिन्न राज्यों में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने सभी देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को भारतीय नव संवत एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश भर में सभी सुखी रहें और विकास करें। ब्रह्मचारी ने कहा कि मां भगवती के श्रद्धालुओं को नवरात्रों में देश हित एवं विश्व कल्याण की कामना करनी चाहिए। ब्रह्मचारी ने बताया कि जयराम विद्यापीठ में विश्व के कल्याण एवं सभी की उन्नति की कामना के साथ ब्रह्मचारियों एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नवरात्रों पर नियमित दुर्गा महामंत्रो एवं महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ यज्ञ किया जा रहा है। ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार पूरे नवरात्रों में मां दुर्गा के महामंत्रों का जाप करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, अन्य संस्कृत शिक्षक तथा सेवक इत्यादि भी मौजूद रहे।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक बारिश, केदारनाथ में जमकर बर्फबारी,पूर्णागिरि मार्ग पर आया मलबा,

Tue Mar 21 , 2023
सागर मलिक देहरादून: उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, केदारनाथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement