भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र में हुई राज्य के ब्रह्मण समाज के पदाधिकारियों की पंचायत में मामले की निष्पक्ष जांच की की मांग।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर भी साधा निशाना।

कुरुक्षेत्र 19 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर एक महिला द्वारा गंभीर आरोप पर लगाए गए हैं। मोहनलाल बडोली के समर्थन में अब ब्राह्मण समाज उतर चुका है। जिसको लेकर रविवार को हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान की अध्यक्षता में ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास कुरुक्षेत्र में पंचायत बुलाई गई। जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया, ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा डाहर, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के अध्यक्ष श्यामलाल भोर, श्याम तिवारी,जय नारायण शर्मा एवं विभिन्न संगठनों के प्रधान, पदाधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। और यह विरोधी दलों द्वारा राजनीति के चलते आरोप लगाए गए हैं। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का समर्थन करते हुए और उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के विरोध में यह पंचायत बुलाई गई है। और ब्राह्मण समाज ने एक मत से यह फैसला लिया है कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जब तक जांच चलेगी तब तक मोहनलाल बडोली को उसके पद से नहीं हटाया जाए। अगर भाजपा द्वारा मोहनलाल बडोली को उनके पद से हटाया जाएगा तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा और भाजपा पार्टी का विरोध करेगा। उन्होंने कहा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर निशाना साधते हुए कहा कि अनिल विज कौन होता है मोहनलाल बडोली का इस्तीफा लेने वाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वह अनिल विज का राजनीतिक बहिष्कार करते हैं। इस पंचायत में ब्राह्मण समाज के कई सभाओं के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल के आवाहन पर व्यापारियों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनेश प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दिया ज्ञापन

Sun Jan 19 , 2025
रायबरेलीReporter Vipin Rajput अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल के आवाहन पर व्यापारियों की 16 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिले के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय श्री दिनेश प्रताप सिंह के माध्यम […]

You May Like

advertisement