![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220314-WA0020-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220314-WA0019.jpg)
फिरोजपुर 14 मार्च 2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-
ब्राह्मण सभा नमक मंडी रजि: का 58वां स्थापना दिवस सभा के अध्यक्ष पंडित प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में स्थानिय भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी में मनाया गया जिस्में पंडित लेखराज त्रिपाठी जी द्वारा मंत्र उच्चारण उपरांत हवन यज्ञ किया गया। ब्राह्मण सभा के संस्थापक पंडित बाबू राम की प्रतिमा पर सभा के सदस्यों की ओर से फूलमालाएं अर्पित की व उनंको याद किया गया।
इस मौके पर सभा के प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि पंडित बाबू राम नें अपना सारा जीवन समाज सेवा में लगाया वह नगर कौंसिल के 5 बार पार्षद ,एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शमशान भूमी ,सनातन धर्म सभा मंदिर महावीर दल, गौशाला फिरोजपुर व कई संस्थाओ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज कलयाण के लिये काम करते रहे इत्तेफाक है के आज ही के दिन 14 मार्च 1912 को उनका जन्म हुआ था और ब्राह्मण सभा का आज ही 14 मार्च 1964 को उन्होंने ही शिलान्यास किया था ब्राह्मण सभा के स्थापना दिवस पर पंडित केवल कुमार शर्मा समरावां (डेरा बाबा नानक) ने विशेष तौर पर पहुंचकर अपनी हाजरी लगवाई , पंडित अशोक बावा सरपरस्त और पंडित प्रवीण शर्मा सभा के अध्यक्ष ने विशेष तौर पर पधारे श्री केवल शर्मा जी को सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया
पंडित अशोक बावा और पंडित कमल शर्मा ने कहा कि हमारी सभा ब्राह्मणों के उधार प्रति वचनबद्ध है ब्राह्मणों के हित में आगे भी बढ़-चढ़कर कार्य करते रहेंगे
इस मौके पर पंडित कमल कालिया , रंजीव बावा ,वरिंदर शर्मा ( काकू) विनोद शर्मा, कैलाश शर्मा, संतोख राय शर्मा, रमन शर्मा और बड़ी संख्या में ब्रह्मदेव श्रद्धालु उपस्थित रहे।