ब्राह्मणों ने सदैव समाज का मार्ग दर्शन किया है…. राघवेन्द्र शर्मा

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बिथरी चैनपुर विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज का मार्गदर्शन किया है इसलिए ब्राह्मण समाज में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की आवश्यकता है क्योंकि संगठन में ही बल है। डॉ शर्मा मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित उपजा प्रेस क्लब में आयोजित ब्राह्मण महासभा के समारोह में उपस्थित ब्राह्मणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को डॉ शर्मा ने आलोक तिवारी को जिला अध्यक्ष, रामनिवास मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव पाठक, विजय शर्मा , राम प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष, अमित मिश्रा, पंकज मंहत महामंत्री, मुकेश तिवारी मीडिया प्रभारी,सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा और राम गोपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, तापस मिश्रा, डॉ योगेश शर्मा, मुदित पांडेय, सचिन शर्मा, नीरज शर्मा एडवोकेट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान् श्री कृष्ण जी की दधिकांदों शोभा यात्रा उमस और गर्मी के बीच में धूमधाम से हुई संपन्न

Wed Aug 28 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : चंद्रनगर धार्मिक समिति ,पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में श्री कृष्ण जी महाराज की 135 वीं दधिकांदों शोभायात्रा पूरे जोश व हर्षोल्लास, शांति व सद्भाव के वातावरण में उमस और गर्मी के बीच 1 घंटे विलंब से शुरू हुई । शोभायात्रा में श्रद्धालुओं खासकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement