गुरुकुल में प्राकृतिक खेती पर मंथनराज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा

गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में बनेगा ‘क्लस्टर सिस्टम’।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 मई : हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुकुल कुरुक्षेत्र में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अहम मंथन हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी “क्लस्टर सिस्टम” लागू कर किसानों और कृषि विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर प्राकृतिक खेती का व्यापक विस्तार किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेन्द्र कुमार आईएएस, डीजी हॉर्टिकल्चर रणवीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रामप्रकाश, पद्मश्री डॉ. हरिओम, डॉ. बलजीत सहारण, डीडीए डॉ. आदित्य डबास, डीएचओ डॉ. शिवेन्दु प्रताप सहित अनेक अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस दौरान यह तय किया गया कि सबसे पहले कृषि विभाग के अधिकारियों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्थित प्राकृतिक कृषि ट्रेनिंग सेंटर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को “मास्टर ट्रेनर” बनाकर गांव-गांव तक प्राकृतिक खेती का संदेश पहुंचाया जाएगा।
कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में आगे बढ़ाने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक क्लस्टर में लगभग 150 किसानों के साथ कृषि विभाग के एक अधिकारी को जोड़ा जाएगा, ताकि किसानों को वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 2000 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित करने की दिशा में कार्य जारी है। साथ ही प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री के लिए भी प्रभावी व्यवस्था तैयार की जाएगी तथा सीपीआर मास्टर ट्रेनरों को सरकार की ओर से विशेष सहयोग राशि देने पर विचार किया जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती केवल विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने भूमिगत जल एवं पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रासायनिक खेती के कारण जल, मिट्टी और मानव स्वास्थ्य गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। यदि समय रहते किसान प्राकृतिक खेती की ओर नहीं बढ़े, तो भविष्य में पीने योग्य पानी और उपजाऊ भूमि दोनों का संकट गहराएगा।
केन्द्रीय भूमिगत जल बोर्ड की 2025-26 की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं है और हरियाणा के पानी में यूरेनियम, नाइट्रेट, फ्लोराइड और क्लोराइड की मात्रा अधिक है, ऐसे मंे यह पानी धीमा जहर बन रहा है जो मानव शरीर के लिए उपयुक्त नहीं है। दैनिक भास्कर में माँ के दूध को लेकर प्रकाशित एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए राज्यपालश्री ने बताया कि खेती में यूरिया और कीटनाशकों का असर माँ के दूध में भी आ चुका है, दैनिक भास्कर का दावा है कि अब माँ का दूध भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि उसमें भी यूरिया सहित अन्य हानिकारक तत्त्व पाए गये हैं।
राज्यपालश्री ने कहा कि गुजरात में 8 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने इस धारणा को भी गलत बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन कम होता है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे किसानों को सच्चाई से अवगत कराएं और पूरी ईमानदारी के साथ इस पुनीत अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
बैठक के दौरान यह भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और हरियाणा के कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा, दोनों ही किसान परिवारों से जुड़े होने के कारण किसानों की समस्याओं और जरूरतों को गहराई से समझते हैं। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में आचार्य देवव्रत के मॉडल से जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सहित देश के अनेक बड़े नेता प्रभावित हैं, वहीं अब हरियाणा सरकार भी उसी दिशा में ठोस कदम बढ़ाने जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में हरियाणा के किसानों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा और प्रदेश प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में मासिक कन्या पूजन भंडारा आयोजित

Mon May 18 , 2026
आश्रम में पिछले कई वर्षों से हर मास होता है कन्याओं का पूजन।जरूरतमंद कन्याओं की हर संभव सहायता करता है आश्रम। पिहोवा, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 17 मई : मां सरस्वती की नगरी में स्थित शिव पुरी मार्ग पिहोवा में श्री गोविंदानंद ठाकुरद्वारा आश्रम में मासिक कन्या पूजन महामंडलेश्वर 1008 स्वामी […]

You May Like

Breaking News

advertisement