ब्रेकिंग: तीरथ की टीम में आठ कैबिनेट, तीन राज्यमंत्री,

ब्रेकिंग: तीरथ की टीम में आठ कैबिनेट, तीन राज्यमंत्री,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का आज शुक्रवार शाम को विस्तार हुआ। सतपाल महाराज, रेखा आर्य, बंशीधर भगत, गणेश जोशी सहित 11 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसदों व विधायकों की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार किया गया। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार में खाली चल रहे कैबिनेट मंत्रियों के तीन रिक्त पदों को भी भरा गया, तो पुराने कैबिनेट मंत्रियों पर भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भरोसा जताया है।

पिछले कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा

शपथग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से कहा कि चार सालों में जो कार्य हुए हैं उन्हें नीचे तक ले जाया जाएगा। पिछले कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अब तक का काम ऐतिहासिक रहा है।

तीरथ कैबिनेट में भी नहीं बढ़ा महिलाओं का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड में यदि महिला विधायकों की बात की जाए तो 2017 के चुनाव में भाजपा से चार महिला विधायक रेखा आर्य, ऋतु खंडूड़ी, मीना गंगोला, मुन्नी देवी जीतकर आई थीं। पिथौरागढ़ उपचुनाव में चंद्रा पंत भाजपा से राज्य की 5वीं महिला विधायक बनीं। पांच में से त्रिवेंद्र कैबिनेट में रेखा आर्य को राज्यमंत्री के रूप में जगह मिली थी। महिला विधायकों को उम्मीद थीं कि कम से कम दो सीटों पर उन्हें प्रतिनिधित्व मिलेगा। लेकिन तीरथ कैबिनेट में भी महिला विधायकों के हाथ निराशा लगी है। 

मंत्री बने स्वामी यतीश्वरानंद

मंत्री बने स्वामी यतीश्वरानंद। वे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सुबोध उनियाल ने ली शपथ

सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की ली। वे नरेंद्र नगर से विधायक हैं। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री बनीं रेखा आर्य

मंत्री बनीं रेखा आर्य। वे कुमाऊं की सोमेश्वर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉक्टर धन सिंह रावत ने ली शपथ

डॉक्टर धन सिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। वे श्रीनगर से विधायक हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री बने गणेश जोशी

मंत्री बने गणेश जोशी। वे मसूरी से विधायक है। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यशपाल आर्य बने मंत्री

यशपाल आर्य ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे बाजपुर से विधायक हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान जाग्रति यात्रा का रुद्रपुर पर किया भव्य सवागत

Fri Mar 12 , 2021
किसान जाग्रति यात्रा का रुद्रपुर पर किया भव्य सवागतरुद्रपुर: किसान जाग्रति यात्रा का रुद्रपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अग्रसेन।चौक पर उतराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्य करता सी पी शर्मा के […]

You May Like

advertisement