किसानावाणी में खेती-किसानी से संबंधित कार्यक्रम का प्रसारण, आकाशवाणी बिलासपुर से प्रतिदिन रात्रि 07ः30 से 8 बजे तक

जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर, 2021/ आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा अक्टूबर माह में प्रतिदिन रात्रि 07ः30 से 8 बजे तक किसानावाणी के तहत खेती-किसानी से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसल, दलहन-तिलहन, मसाला, फूल, साग-भाजी, कृषि के नवीन तकनीक सहित फसलों को कीट-पंतगो से बचाव के लिए विशेषज्ञो के सलाह पर आधारित कार्यक्रमो का प्रसारण किया जा रहा है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार आलू की उन्नत कास्त तकनीक एवं बीज उत्पादन पर आधारित कार्यक्रम मंगलवार 12 अक्टूबर को प्रसारित होगा। इसी प्रकार बुधवार 13 अक्टूबर को गेहूं की उन्नत किस्में एवं उत्पादन तकनीक, गुरुवार 14 अक्टूबर को मत्स्य पालक से भेंट, शुक्रवार 15 अक्टूबर को तिलहन फसलों की उत्पादन तकनीक, शनिवार 16 अक्टूबर को सफल कृषक से भेंट, रविवार 17 अक्टूबर को ग्राम सभा, सोमवार 18 अक्टूबर को धान फसल के कटाई बाद फसल अवशेष का उचित प्रबंधन, मंगलवार 19 पॉली हाउस में गुलाब की खेती, बुधवार 20 अक्टूबर को रबी फसलों में बीजोपचार का महत्व एवं विधियां गुरुवार 21 अक्टूबर को सब्जी उत्पादक से भेंट, शुक्रवार 22 अक्टूबर को बिलासपुर जिले में बटन मशरूम की संभावनाएं एवं उत्पादक तकनीक विषय पर कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैविक खेती और दलहन-तिलहन से किसानों में आ रही आर्थिक समृद्धि, किरीत राम को मिला उड़द की फसल से अतिरिक्त लाभ

Tue Oct 12 , 2021
जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर, 2021/ पिछले ढाई वर्षाें में छत्तीसगढ़ राज्य ने किसान हितैषी सरकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से खेती-किसानी के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ा है। मेहनत का उचित लाभ मिलने से किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। […]

You May Like

advertisement