श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सर्वकल्याण की भावना से बुद्ध पूर्णिमा का हुआ पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव व माता पार्वती का हुआ अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 23 मई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर बुद्ध पूर्णिमा का विशेष पूजन हुआ। इस अवसर पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव व माता पार्वती का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया। भगवान सत्यनारायण की पूजा एवं कथा भी हुई। साथ ही यजमान परिवारों द्वारा गरीबों को भोजन कराने के उपरांत दान इत्यादि भी किया गया। बुद्ध पूर्णिमा पर खीर विशेष प्रसाद वितरित किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इस दिन पूजा के साथ भगवान का ध्यान करना चाहिए। मंदिर में पूजन समाप्ति के उपरांत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से आरती की गई। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दर्शन, कपिल अरोड़ा, विजय गोस्वामी, आदित्य पांडेय, हरिओम पांडेय व अनामिका इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी का सम्मान करते हुए श्रद्धालु एवं एकत्रित श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महादेव गौशाला बनेगी जिले की सबसे आधुनिक गौशाला

Thu May 23 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 23 मई : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्री महादेव गौशाला में एक और आधुनिक बाड़े के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। बाड़े के जीर्णोद्धार की पहली ईंट महेंद्र सिंगला निदेशक कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने कर कमल से की। इस अवसर पर सुधीर विभाग […]

You May Like

advertisement