ब्लॉक कार्यालय के सामने तालाब में 11 हजार वोल्टेज का तार गिरने से भैंसों की हुई मौत

संजीव शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक कार्यालय के सामने मौजूद तालाब में 11 हजार वोल्टेज का तार गिरने से तालाब के पानी पीने गई भैंसो की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने लाइन के पास मौजूद पेड़ की टहनी काटने के बाद तार को जोड़ दिया। भैंस मालिक ने विद्युत विभाग कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक के पास मौजूद मोहल्ला खेड़ा निवासी हरवीर सिंह और उनके चाचा रामचंद्र की तीन भैंसे बुधवार दोपहर के बाद ब्लॉक के सामने मौजूद तालाब में पानी पीने गई थी (एवं बैठी थी) उसी समय करीब साढ़े चार बजे हवा के झोके से तालाब के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर तालाब में गिर गया। जिससे तालाब के पानी में फैले करंट से पानी में मौजूद भैंसो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भैंस मालिक ने बिजली विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे के बाद पहुंचे बिजली विभाग कर्मियों ने लाइन से टच हो रहे पेड़ को काटकर टूटे तार को क्रेन से जोड़ दिया।भैंस मालिको ने बिजली कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ब्लॉक कार्यालय गेट पर बहुत लोग इकट्ठे खड़े रहते है। लेकिन हादसे के समय कोई भी तार के टच में नहीं आने से बढ़ा हादसा टल गया। इस मौके पर बिजली विभाग के राकेश माहेश्वरी, हरवीर, सोनू, सुनील मौके पर मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय व पुलिस फोर्स के साथ राम बारात के जुलूस मार्ग का किया पैदल निरीक्षण

Thu Mar 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम,क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय , प्र0नि0 कोतवाली व प्र0नि0 किला तथा पुलिस बल के साथ आगामी होली,रमजान/ईद-उल-फितर आदि त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत बरेली […]

You May Like

advertisement