यूपी मेहनगर आजमगढ़ : फत्तेपुर का भैंस चोर गिरफ्तार


स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहानपुर ग्राम से भैंस की चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि लोहानपुर ग्राम के निवासी दूधनाथ पुत्र बलिकरन यादव की भैंस जून माह के प्रारंभ में चोरी हो गयी थी।
मेहनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर, वांछित अभियुक्त अफसाद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम-फत्तेपुर थाना- मेहनगर को गुरेहथा ग्राम के प्रवेश द्वार के निकट से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देश पर थाना प्रभारी मेहनगर सुनील चंद तिवारी के नेतृत्व में की गयी। भैंस चोर की गिरफ्तारी मेहनगर पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के तहत बिहार में भी खुलेगा गौवंश संरक्षण केन्द्र

Wed Jun 30 , 2021
संवाददाता – विक्रम कुमार पूर्णिया गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में गोवंश संरक्षण केंद्र के निर्माण संबंधी सुझाव का पत्र सदर विधायक विजय खेमका ने मान toनीय मुख्यमंत्री, मा० उपमुख्यमंत्री तथा मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री को सौंपा | पत्र में जिक्र […]

You May Like

advertisement