मकड़ी खोय गांव में चला बुलडोजर, चार दुकाने ध्वस्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना शाही क्षेत्र के मकड़ी खोय गांव में कोर्ट के आदेश रोड के किनारे बनी चार दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे (कोर्ट ) सिविल न्यायालय बरेली के आदेश पर सिविल अमीन राकेश कुमार, के निगरानी में मकड़ी खोय गांव रोड किनारे बनी चार दुकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान थाना शाही पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस एवं पीएसी जवान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बरेली के हैदर गंज निवासी छत्रपाल, लेखराज, आदि ने थाना शाही क्षेत्र के गांव मकड़ी खोय में जमीन खरीदकर उस पर चार दुकानों का निर्माण कर लिया।जबकि वादी जसवंत का कहना है कि उक्त चार दुकानें का निर्माण उसकी जमीन गाटा संख्या 95 पर कर लिया है। वादी पक्ष ने 2023 में कोर्ट की शरण ली। तीन साल के अंतराल के बाद कोर्ट ने उपरोक्त भूमि पर कब्जे को अवैध ठहरते हुए। भूमि को कब्जे दरों से मुक्त कराकर वादी। पक्ष जसवंत आदि के पक्ष में फैसला कर दिया। और बुधवार को सिविल न्यायालय अमीन राकेश कुमार के नेतृत्व में शाही, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, आमला, सिरौली सहित पांच थानों की पुलिस एवं एलआईयू हेड नीलम और पीएसी की एक प्लाटून की मौजूदगी में चारों दुकानों को ध्वस्त किया गया। दुकानें गिरने तक शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैशला घटना स्थल पर मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजा मांन्धाता कोरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Thu Jan 15 , 2026
राजा मांन्धाता कोरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक कोली समाज की उत्पत्ति प्राचीनतम महाराजा मांधाता से हुई थी। मांधाता महाराज कोली वंश से थे,। जिनका साम्राज्य पूरे भारत में प्रभावशाली रहा है। उनके नाम से सिक्के भी चलते थे। भगवान गौतम बुद्ध और […]

You May Like

Breaking News

advertisement