विकास प्राधिकरण प्रशासन की लापरवाही से भाजपा बूथ अध्यक्ष के मकान पर चला बुलडोजर

संगीत महाविद्यालय के लिए दान में दिया था दो बीघा जमीन

आजमगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित संगीत महाविद्यालय के सामने विकास प्राधिकरण द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने बड़े सवाल खड़े कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे संगीत महाविद्यालय के सामने भारी फोर्स के साथ एक साथ कई बुलडोजर पहुंचे गये, संगीत महाविद्यालय के सामने बन रहे मकान को गिराया जाने लगा, जब इस बात की सूचना मकान मालिकों को हुई तो वे मौके पर भागे हुए पहुंचे, उनके साथ स्थानीय लोग भी काफी संख्या में वहां इकट्ठे हो गए। मौके पर तैनात भारी फोर्स ने उन्हें मकान के पास नहीं जाने दिया। पीड़ित बीजेपी बूथ अध्यक्ष व किसान मोर्चा अध्यक्ष बृजेश गौड़ ने बताया कि उसे 21 दिसंबर को उसे नोटिस मिली थी, जिस बावत वह अपने वकील के साथ जवाबदेही के लिए आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की ऑफिस में भेजा था, अभी प्रक्रिया चल ही रही थी कि आज अचानक सुबह में ही बुलडोजर चलाकर मेरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन द्वारा मेरे ऊपर अत्याचार किया गया है। बृजेश गौड़ ने बताया कि वह भाजपा का बूथ अध्यक्ष है, संगीत महाविद्यालय बनने के लिए उसने दो बीघा जमीन भी दान की थी। उसने बताया कि अगर पहले ही प्रशासन द्वारा उसे मना किया गया होता तो शायद वह निर्माण नहीं करवाता विकास प्राधिकरण की घोर लापरवाही से भूस्वामी के नुकसान का आखिर जिम्मेदार कौन

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

Tue Dec 23 , 2025
जनपद में “सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा अपने कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते […]

You May Like

advertisement