सर्राफा व्यापारी संजीव गोयल ने गरीबों को बांटे कंबल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,कस्बे के प्रमुख समाजसेवी वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी संजीव गोयल ने अपने पिता स्वर्गीय हरि शंकर गोयल उर्फ हरी लाला की दूसरी पुण्यतिथि के उपलक्ष में आज 28 जनवरी बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर अपने पिता की आत्मा की शांति की (दुआ) प्रार्थना कर कस्बा एवं आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों के गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग, बुजुर्ग, साधु संत लोगों को कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर से बचने के लिए लगभग ढाई सौ 250 कंबल वितरण किये। गरीबों को कंबल मिलने के बाद उनके चेहरे खिले उठे। कम्बल वितरण कार्यक्रम में सर्राफा व्यापारी संजीव गोयल, प्रवीन गोयल, गोविंद गोयल, गौतम गोयल, तुषार गोयल, रोहन गोयल, श्रीमती मोहिनी गोयल प्रीति गोयल, रजनी गोयल सहित गोयल परिवार के अमित गोयल, दीपक गोयल, पंकज गोयल, मनोज गोयल का कंबल वितरण कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कमल वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला आदि प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में कार्यशाला आयोजित कर कर्मचारी राज्य बीमा निगम बरेली के चिकित्साधिकारी की टीम द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार एवं बेसिक लाइफ स्पोर्ट (BLS)/ सीपीआर का दिया गया प्रशिक्षण

Thu Jan 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सड़क सुरक्षा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मार्गदर्शन एवं यातायात पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अकमल खान के निर्देशन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय सीबीगंज बरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. गौतम चक्रवर्ती की टीम द्वारा पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में […]

You May Like

advertisement