हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
चेयरमैन कृष्ण कुमार ने बाबैन में आयोजित मुख्यमंत्री आभार सम्मेलन में की शिरकत।
सफाई कर्मचारियों के हित में सरकार ने लिए कई एतिहासिक फैसले।
कुरुक्षेत्र बाबैन 18 जुलाई :- हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में अनेक एतिहासिक व जन कल्याणकारी फैसले लागू किए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए पीएफ पालिसी बनाने के अलावा सफाई कर्मी की मृत्यु होने पर दस लाख रुपए का बीमा लाभ देना, बैंकों से लोन लेने की सुविधाए देना, वर्दी की सुविधा, सफाई कर्मचारी का वेतन समय पर देना आदि अनेक जन कल्याणकारी फैसले लागू किए है।
हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार रविवार को बाबैन में आयोजित एक आभार सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन को कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकुला व यमुनानगर सहित कई जिलों के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 4 अप्रैल को करनाल में आयोजित सफाई मित्र उत्थान सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए घोषित मांगों को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हुक्म चन्द बुहावा ने की है। इस दौरान हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शेष मांगों को पुरा करवाने के लिए एक मांग पत्र हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार को सौंपा है। चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 14 हजार रुपए किया गया है और उन्हें पंचायतों के अधीन से अब सीधे सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र में लिया है। उन्होंने कहाकि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए निर्धारित बजट को भी अब 120 करोड़ से बढ़ाकर 160 करोड़ रुपए कर दिया है।
हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हुक्म चन्द बुहावा ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को पुरा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की और से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित व कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को लागू कर कर्मचारियों का उत्थान किया है। इस अवसर पर हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बालक राम, प्रदेश महासचिव राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष हुक्म चन्द बुहावा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र बेरथली, जिला महासचिव राजेश बाबैन, ब्लॉक प्रधान रॉकी बेरथला, यमुनानगर के जिलाध्यक्ष मुकेश अटवाल, नवीन सढौरा, महावीर पिहोवा, दीपक ईस्माइलाबाद, रिन्कू थानेसर व प्रवीण कुमार लाडवा के अलावा अनेक सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।