किसान सभा का आयोजन कर नैनो डीएपी की बताई उपयोगिता

किसान सभा का आयोजन कर नैनो डीएपी की बताई उपयोगिता
मक्का के बीज का करें नैनो डीएपी उपचार
बदायूँ : 05 फरवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं।गुरुवार को जनपद बदायूं के ग्राम दियूरीजित में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों की खपत कम कर वैज्ञानिक खोजों में सिद्ध अन्य उपयोगी तकनीक जैसे जैविक उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जल घुलनशील उत्पादों का इस्तेमाल करें। यह उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं। कार्यक्रम उपरान्त किसानों को अशोक शर्मा के आलू के खेत जिसमें नैनो डीएपी का इस्तेमाल कर डीएपी आधा उपयोग किया गया है उसका भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को रासायनिक उर्वरकों की सब्सिडी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। डीजीएम इफको लखनऊ जसवीर सिंह ने मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी दी।
उप महाप्रबंधक इफको लखनऊ एसपी सिंह ने नैनो डीएपी से बीज उपचार की तकनीक का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि मक्का की फसल की बुआई से पूर्व 10 मिली नैनो डीएपी प्रति किग्रा बीज की दर से प्रयोग करने से जमाव एवं उत्पादन अच्छा होता है कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार क्षेत्र प्रबंधक इफको बदायूं ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश में पर्यटन के नए युग का उदय

Fri Feb 6 , 2026
उत्तर प्रदेश में पर्यटन के नए युग का उदयबदायूँ : 04 फरवरी। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंउत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद पर्यटन क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव देखा गया है। राज्य सरकार ने पर्यटन को न केवल सांस्कृतिक गौरव के पुनरुद्धार के रूप में देखा […]

You May Like

advertisement