सत्संग रूपी आहार ग्रहण करने से होगा तन-मन निर्मल : बाबा जितेन्द्र पाल सोढी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हिसार, 20 दिसम्बर :- डेरा बाबा बन्दा बहादुर रियासी जम्मू वाले गद्दीनशीन बाबा जितेन्द्र पाल सिंह सोढी ने कहा है कि मनुष्य को अपनी काया-तन को साफ-स्वस्थ रखने के लिए नित्यप्रति परमात्मा सिमरण/सत्संग रूपी आहार को ग्रहण करना चाहिए। जिस प्रकार संतुलित व पोष्टिक आहार से अपने तन को स्वस्थ रखते हैं और उस आहार को ग्रहण करने के लिए अपने दांतों की विशेष सफाई करते हैं ताकि हम तरह-तरह के भोजन व खाद्य सामग्री ग्रहण कर सकें उसी प्रकार सत्संग और प्रभु सिमरण से हमारा तन, मन व काया निर्मल तथा स्वस्थ होती है। बाबा जितेन्द्र पाल रेड स्क्वेयर मार्केट रेलवे रोड पर नवनिर्मित डॉ. सचिन मित्तल एडवांस दंत चिकित्सालय पर एक दिवसीय निशुल्क दंत चेकअप शिविर में पहुंचे थे।
उन्होंने सरबत की भलाई के लिए अरदास कर चिकित्सकों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. पायल गुम्बर छाबड़ा ने बाबा जितेन्द्र पाल सोढी के दांतों की आधुनिक मशीनों से सुसज्जित लैब में जांच की। इसके अलावा अनेक अन्य लोगों के दांतों की जांच कर उनका उपचार किया। यह लैब का पूरे नगर में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित यह पहला चिकित्सालय है। शिविर के मौके पर हरीश छाबड़ा, दर्शन खुराना, बिशम्बर गावड़ी, अशोक छाबड़ा, रहीश गुम्बर, मदन लाल मक्कड़, दयानंद खुराना, नरेश छाबड़ा के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼੍ਰੀ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਭਾ [ਪੰਜਾਬ] ਇਕਾਈ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੌ ਗਿਦੜਬਾਹਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸੰਮੇਲਨ ਆਯੋਜਿਤ

Mon Dec 20 , 2021
ਮੋਗਾ : [ ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] = ਸ਼੍ਰੀ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਭਾ [ਪੰਜਾਬ] ਇਕਾਈ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪ੍ਰੈਸ ਸਕੱਤਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਸੰਗਠਨ ਨੇ ਪੰਚਾਇਤੀ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਗਿਦੜਬਾਹਾ ਵਿਖੇ ਇਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸੰਮੇਲਨ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਮਿਤੀ 19 ਦਸੰਬਰ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ […]

You May Like

Breaking News

advertisement