आज़मगढ़: लेखपाल और पुलिस के सामने पीड़ित व्यक्ति को ही धमकी देते हुए , मर्यादा की सारी हदे पार कर दी, भाजपा नेता अपने आपको गुण्डा बता डाला

इन दिनो भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर सुर्खियो में छाये हुए है। सुर्खियों में वे किसी नेक कार्य के लिए नहीं बल्कि अपने गलत आचरण की वजह से सुर्खियां बटोर रहे है। कारण कि एक व्यक्ति से भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर बीते 10 साल पहले एक मकान किराये पर लिए थे, समय पूरा होने के बाद जब मकान मालिक अपने मकान को खाली करने की बात कहा तो भाजपा नेता का तेवर बदल गया।

सोचा होगा कि उनकी सत्ता है कोई क्या कर लेगा, मकान तो खाली नहीं किए उल्टा लेखपाल और पुलिस के सामने पीड़ित व्यक्ति को ही धमकी दे डाला, मर्यादा की सारी हदे पार कर दी, अपने आपको गुण्डा बता डाला,

मरता क्या न करता, पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य के दरबार पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाते हुए भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग कर डाली।

इतना होना ही था कि मीडिया की सुर्खियों में भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर छा गये, अखबार से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिर्फ और सिर्फ उन्हीं के कारनामो की चर्चा आम हो गई।

अब तो बात पहुंच गई है भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ तक,

मीडिया ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ से भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर की दबंगई के किस्से सुनाते हुए जब सवाल दागा तो वो भी भौंचक रह गये। लेकिन उन्होने इतना जरूर कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी गुण्डई करेगा उसके उपर कार्रवाई जरूर होगी। अब देखना है कि आखिर भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर पर क्या कार्रवाई होती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घमंडी सरकार को सबक सीखाने का समय आ गया है नजदीक : पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा

Mon Sep 18 , 2023
घमंडी सरकार को सबक सीखाने का समय आ गया है नजदीक : पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में गांव प्रतापगढ के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन। कुरुक्षेत्र, 18 सितंबर : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा […]

You May Like

Breaking News

advertisement